Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह

क्षेत्रवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद ।

Khabar Khairagariya

 

विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह

क्षेत्रवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद ।

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- राजमिस्त्री कल्याण संघ परिक्षेत्र खैरागढ़ के विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह शामिल हुए जहाँ सर्वप्रथम विक्रांत सिंह ने श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की एवं समस्त अंचल वासियों को श्री विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दिए। तत्पश्चात समिति के सदस्यों ने विक्रांत सिंह का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया। विक्रांत सिंह ने समस्त अंचल वासियों को श्री विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पीएम मोदी के उत्कृष्ट कार्यों एवं मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के साथ उनके जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजमिस्त्री संघ के द्वारा नगर में भव्य आयोजन कर शोभायात्रा भी निकाला गया। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, विकेश गुप्ता, अजय जैन, विनय देवांगन, कमलेश कोठले, अनुज देवांगन, सूर्यदमन सिंह, गिरवर पटेल, चेतन निषाद, गोरेलाल वर्मा, सीताराम सिन्हा, सहित समस्त राजमिस्त्री संघ के लोग उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!