Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशमतदानराजनीतिविदेशशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

संकल्प शिविर मे पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वादो की कसौटी पर खरी उतरी प्रदेश सरकार प्रदेश के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई लड़ने कार्यकर्ताओ को दिलाया संकल्प

परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा जनता की मर्जी ऊपर, नही खुलेगा कैंपस

Khabar Khairagariya

 

संकल्प शिविर मे पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वादो की कसौटी पर खरी उतरी प्रदेश सरकार प्रदेश के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई लड़ने कार्यकर्ताओ को दिलाया संकल्प

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़िया / छुईखदान:- छूईखदान में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर मे पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में पहुँचे कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों पदाधिकारियो को संबोधित करते छग के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने का संकल्प दिलाया । निर्धारित समय से देरी से फुटबाल मैदान में आयोजित शिविर मे मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस बार के चुनाव मे समय कम मिला है. । लेकिन कार्यकर्ता मजबूत है तो हर लड़ाई संभव है । बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र मे सबको मौका मिलता है लेकिन बेहतर कार्यक्रम और नीति बनाकर जनता के पास जाने वाले मजबूत कार्यकर्ता के दम पर जीत हासिल होती है मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पांच साल पूर्व किए गए वादों की कसौटी पर कांग्रेस सरकार खरा उतरी है । प्रदेश के किसानो का कर्ज माफ, समर्थन मूल्य पर धान की सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदी, रिकार्ड राशनकार्ड बनाकर लोगो तक राशन पहुँचाने, बिजली बिल हाफ, बोनस, 7 हजार की सहयोग राशि, गोधन न्याय योजना, तेंदुपत्ता, गन्ना, कोदो कूटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर सरकार ने बड़ी राहत दी है। धान की सबसे ज्यादाकीमत छग मे मिल रही है । इस बार 20 क्विंटल की खरीदी होगी । भगवान भी मेहरबान है बढ़िया फसल दिख रही है। अन्नदाता खुश होंगे तो ईश्वर खुश होते है । प्रदेश के किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर ग्राम स्वराज्य के सपने को पूरा कर रहे है । मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान सरकार की हर योजनाओ को गिनाते कहा कि एक और गुजरात माडल मे दोस्त को फायदा पहुँचाया जा रहा है यहाँ जनता को सीधा फायदा मिल रहा है ।

 

परिवारवाद पर साधा निशाना, कहा जनता की मर्जी ऊपर, नही खुलेगा कैंपस

 

संकल्प शिविर मे पहुँचे मुख्यमंत्री विपक्ष पर भी मुखर रहे । उन्होने भाजपा के टिकटवितरण पर परिवार का आरोप लगाते कहा कि यहाँ भाजपा में परिवार वाद हावी है। मामा भांजा प्रत्याशी बन गए है। पूर्व के नेताओं के परिवारों को ही टिकट बांट दिया गया है। जबकि वे हमेशा कांग्रेस पर इसका आरोप लगाते रहे । संगीत विवि कैंपस पर भी स्थिति स्पष्ट करते सीएम बघेल ने कहा कि जनता की मंशा बगैर कोई कार्य नही होगा। जिला निर्माण की मांग आई उसे पूरा किया गया। विवि के कैंपस का विरोध है तो जनता की मंशा अनुरूप कोई भी कैंपस नहीं खुलेगा। सीएम बघेल ने आखिर में छग की जनता, किसान मजदूर की लड़ाई को स्वाभिमान के साथ छग के सम्मान की लड़ाई लड़ने उपस्थित पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते कहा कि हर मजबूत कार्यकर्ता इसमे अपना पूरा सहयोग देगा ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!