Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशमतदानमनोरंजनराजनीतिविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने ली समस्त निर्वाचन अधिकारियों बैठक

कलेक्टर ने ऑब्जर्वर के निरीक्षण हेतु प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रांग रूम, बूथ, रूट चार्ट सहित अन्य तैयारियों के दिए निर्देश

Khabar Khairagariya

 

कलेक्टर सभी मतदान केंद्र और पहुंच मार्ग को दुरुस्त कर रिपोर्टिंग के दिए निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने ली समस्त निर्वाचन अधिकारियों बैठक

संपत्ति निरुपण का कार्य 72 घंटो के अन्दर पूर्ण कर लें – कलेक्टर

कलेक्टर ने ऑब्जर्वर के निरीक्षण हेतु प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रांग रूम, बूथ, रूट चार्ट सहित अन्य तैयारियों के दिए निर्देश

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़िया :- क्लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने ली समस्त निर्वाचन अधिकारियों बैठक ली। उक्त बैठक में संपत्ति विरूपण, कंट्रोल रूम, बूथ, रूट, ऑब्जर्वर हेतु एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा कर, शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिए।

संपत्ति निरुपण का कार्य 72 घंटो के अन्दर पूर्ण कर लें – कलेक्टर

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल ने सभी नोडल अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि संपत्ति निरुपण की जानकारी 72 घंटो के अन्दर पूर्ण कर ले। संपत्ति निरुपण अंतर्गत मकान मालिक की अनुमति से घर पर लिखे प्रचार सामाग्री हेतु गृह स्वामी पूर्व में पालिका अथवा पंचायत सहमति पत्र जमा अवश्य करे अन्यथा पुताई किया जाएगा एवं लिखते रहने पर पार्टी के फंड में व्यय जुड जायेगा। होर्डिंग में प्रचार-प्रसार हेतु प्रथम आवेदन पर विचार किया जाएगा। इस तरह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रथमिकता दी जाएगी। निर्वाचन में किसी भी प्रकार की कोताही ना करे एवं 100% कम को पूर्ण करना है सारे बूथों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी काम शेष न हो दो तीन दिनों में क्या-क्या करना है फ्यूचर प्लान रेडी रखे और उस पर अमल करें।

ऑब्जर्वर के निरीक्षण हेतु स्ट्रांग रूम, बूथ, रूट चार्ट सहित अन्य तैयारियों के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ऑब्जर्वर के निरीक्षण हेतु प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रांग रूम, बूथ, रूट चार्ट सहित अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। ऑब्जर्वर आएंगे तो उनकी पहली प्राथमिकता स्ट्रांग रूम का निरीक्षण होगा तथा प्रत्येक बूथ की तैयारी का जायजा लेंगे। सभी बूथों के कार्य पूर्ण कर लें। बरगांव नवागांव एवं केसला में मतदान केंद्रों तक पहुंच मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए । बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी. एस. राजपूत, रिटर्निंग अधिकारी प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर आभा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू, एस. डी. एम. रेणुका रात्रे सहित सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!