Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़देशभूमिपूजनमतदानराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

खैरागढ़ विधानसभा चुनाव: आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुका 

भाजपा की नामांकन रैली 18 को, कांग्रेस में अभी सूची का इंतजार

Khabar Khairagariya

 

खैरागढ़ विधानसभा चुनाव: आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुका 

भाजपा की नामांकन रैली 18 को, कांग्रेस में अभी सूची का इंतजार

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- विधानसभा चुनाव के लिए दो माह पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी भाजपा 18 अक्टूबर को रैली के साथ अपना नामांकन जमा करेगी। भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नाम की घोषणा पार्टी ने 17 अगस्त को ही पहले चरण की जारी सूची में कर चुकी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसकी वृहद तैयारी जिला मुख्यालय में की जा रही है। भाजपा की नामांकन रैली ईतवारीबाजार स्थित शीतला मंदिर प्रांगण से शुरू होगी।

ईतवारी बाजार, बख्शी मार्ग, मस्जिद चौक गोलबाजार जयस्तंभ चौक, बस स्टैंड होते रैली सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जहां भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह भाजपा नेताओं के साथ अपना नामांकन जमा करेंगे। इस दौरान प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले भाजपा इसकी तैयारी पूरी कर रही है। क्षेत्रवार पदाधिकारियों को जवाबदारियां भी सौंपी गई है। नामांकन रैली में ताकत दिखाने विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे

कांग्रेस में प्रत्याशी घोषित नहीं हुए

इधर आचार संहिता की घोषणा के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा अटकने से खैरागढ़ विधानसभा में संशय की स्थिति बनी हुई है। 13 से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी संकल्प शिविर में छुईखदान पहुंच कर कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देकर रवाना हो चुके है।

 

20 अक्टूबर तक जमा कर सकेंगे

 

पहले चरण में होने वाले खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। जिला निर्माण के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव के नामांकन स्थानीय जिला कार्यालय में ही जमा किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन के लिए जिला कार्यालय स्थित कक्ष 8 मेें रिटर्निग अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत नामांकन लेंगे। इसकी तैयारी पूरी की गई है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल 5 व्यक्तियों को ही कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई है। बाकी को कार्यालय से 100 मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्ट्रेट मे सुरक्षा सहित बेरिकेटस के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!