सात दिन तक शहर की सफाई व्यवस्था जांच वापस लौटी केन्द्रीय टीम बेहतर स्वच्छता और फीडबैंक से इस बार पालिका को बेहतर रैकिंग की उम्मीद बढ़ी

सात दिन तक शहर की सफाई व्यवस्था जांच वापस लौटी केन्द्रीय टीम
बेहतर स्वच्छता और फीडबैंक से इस बार पालिका को बेहतर रैकिंग की उम्मीद बढ़ी

खैरागढ़ । शहर की स्वच्छता जांचने दिल्ली की दो सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने सप्ताह भर तक शहर के वार्डों, सड़को, भवनो, शौचालयो सहित स्कूल और अन्य संस्थानो का निरीक्षण कर वापस लौटी। सोमवार से शहर पहुँची टीम ने शहर की स्वच्छता की जगह जगह जाकर पड़ताल की। दो सदस्यीय केन्द्रीय टीम का इस बार निरीक्षण बेहद कड़क रहा अमूमन दो से तीन दिन तक स्वच्छता जांचने वाली टीम इस बार शहर मे सप्ताह भर तक रूक कर एक एक वार्डों में पहुँची और स्वच्छता कार्य, सफाई, रखरखाव व्यवस्था सहित नागरिको से भी फीडबैंक लेकर परीक्षण किया ।
हर वार्ड मे पहुँची केन्द्रीय टीम
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की स्वच्छता जांचने पहुँची दो सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने शहर के हर वार्ड में पहुँचकर वहां सार्वजनिक शौचालयो की पड़ताल कर वहाँ बिजली, पानी, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। शौचालयो की बेहतर स्थिति के बाद केन्द्रीय टीम ने वार्ड के नालियों, सड़को की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान चौकचौराहो मे कचरा डंप और उसके उठाव की स्थिति परखी। लोगो से फीड बैक लिया। घर घर कचरा संग्रहण कार्यों की वार्डों मे पड़ताल करते स्वच्छता दीदियों की कार्यवाही जांची और नागरिको से भी साफ सफाई को लेकर फीडबैक लिया। केन्द्रीय टीम ने शहर के दो मणिकंचन केन्द्रो का भी सघन निरीक्षण किया । इस दौरान कचरा संग्रहण, निपटान और केन्द्र में चल रहे हर कार्यों की जानकारी लेकर कागजी कार्यवाही की जांच की। गोलबाजार सहित अन्य व्यवसायिक इलोंको मे सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारो और घरो मे डस्टबिन के उपयोग की जानकारी लेकर लोगो से सफाई को लेकर फीडबैक लिया। पहली बार शहर मे सर्वेक्षण के लिए सप्ताह भर रूकी केन्द्रीय टीम ने वार्डों के कई शासकीय और निजी स्कूलो का भी निरीक्षण कर वहां की स्वच्छता व्यवस्था जांची और जानकारी जुटाई ।
बेहतर रैकिंग की बढ़ी उम्मीद
केन्द्रीय दल के शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुँचने से पहले पालिका प्रशासन द्वारा बनाई गई बेहतर सफाई व्यवस्था से इस बार पालिका को बेहतर स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग की उम्मीद बढ़ गई है। शौचालयो मे चाक चौबंद व्यवस्था बनाई गई है तो शहर के सड़को और नालियो की सफाई व्यवस्था भी पहले से बेहतर की गई है। घर घर कचरा संग्रहण मे व्यापक सुधार किया गया है। मणिकंचन केन्द्रों में स्वच्छता दीदियों को अतिरिक्त व्यवस्था बनाकर स्वच्छता मे बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। सात दिन तक रूकी केन्द्रीय टीम को साफ सफाई, शौचालय, सड़क नाली मे व्यवस्था बेहतर मिली है। कचरा संग्रहण, निपटान के कार्यों मे रिजल्ट बेहतर दिखा । सर्वेक्षण के बाद लौटी केन्द्रीय टीम से पालिका को पिछली गिरी रैकिंग मे बेहतर सुधार की गुंजाइश बढ़ गई है ।
