खैरागढ़िया न्यूज का असर साल भर से नही हटाया था पोल, सुशासन मे आवेदन के बाद हरकत मे आए प्रशासन ने गली से 11 केवी पोल हटाया, रहवासियो को मिली राहत

खबर खैरागढ़िया न्यूज का असर
साल भर से नही हटाया था पोल, सुशासन मे आवेदन के बाद हरकत मे आए प्रशासन ने गली से 11 केवी पोल हटाया, रहवासियो को मिली राहत

खैरागढ़ । सुशासन तिहार मे दिए गए बिजली पोल हटाए जाने के आवेदन पर सक्रिय हुए स्थानीय प्रशासन ने फौरी कार्यवाही करते आखिरकार विरोध के बाद बीच गली मे लगे 11 केवी बिजली पोल को हटा दिया। टिकरापारा वार्ड के राधामाधव मंदिर के सामने स्थित गली मे दर्जनभर से अधिक परिवार निवासरत है। दसफीट की गली मे आवाजाही करने वाले इन रहवासियो को गली के बीच मे लगाए गए 11 केवी बिजली पोल के चलते परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार वाहनो से आवाजाही के दौरान दुर्घटनाएं भी सामने आ रही थी । सुशासन तिहार के तहत नगरपालिका द्वारा 13 मई को स्थानीय सांस्कृतिक भवन मे आयोजित सुशासन शिविर मे वार्डवासियो ने समाधान शिविर मे साल भर बाद भी आवेदन पर कार्यवाही नही होने का हवाला देते फिर से आवेदन देकर बिजली पोल को हटाए जाने की मांग की थी।
खबर के बाद जागा प्रशासन
सुशासन तिहार में आयोजित शिविर मे दिए गए आवेदन की खबर का प्रकाशन होने के बाद प्रशासन के होश उड़ गए थे । साल भर बाद भी आवेदन पर कार्यवाही नही होने और बिजली पोल नही हटाए जाने की खबर के बाद आनन फानन मे हरकत में आए स्थानीय प्रशासन ने विद्युत विभाग को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। हरकत में आए विद्युत विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो ने दूसरे दिन ही वार्ड पहुँच मौका मुआयना कर पोल हटाए जाने के लिए सर्वे किया था। इसकी रिर्पोट अधिकारी को दिए जाने के बाद इसकी स्वीकृति मिलते ही शनिवार को विभागीय अमले ने कार्यवाही शुरू की और 11 केवी बिजली पोल को हटाने कार्यवाही शुरू की । रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को पोल पूरी तरह से हटा दिया गया। पोल हटाए जाने के बाद गली के दर्जन भर से अधिक परिवारो को राहत मिली है ।
