अतिक्रमणआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईनगरीय प्रशासन

दो सप्ताह से रूका अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर अधूरा, कार्यवाही के बजाय अतिक्रमणकारियो के दुकानें पलटा कर लौटी टीम

दो दिन मे सामान हटाने दिया नोटिस, जेसीबी का डीजल खत्म होने से अटकी कार्यवाही

Khabar Khairagariya

दो सप्ताह से रूका अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर अधूरा,

कार्यवाही के बजाय अतिक्रमणकारियो के दुकानें पलटा कर लौटी टीम

दो दिन मे सामान हटाने दिया नोटिस, जेसीबी का डीजल खत्म होने से अटकी कार्यवाही

खबर खैरागढ़िया

खैरागढ़ । शहर मे अतिक्रमण हटाने अभियान के चलते सोमवार को न्यायालय परिसर के सामने स्थित अतिक्रमित दुकानो को कार्यवाही एकबार फिर अधूरी छोड़ कर पालिका टीम लौट गई। दो सप्ताह पहले अतिक्रमण कारी दुकानदारो को नोटिस भेज सप्ताह भर मे दुकानें हटाने के निर्देश के बाद भी पालिका दो सप्ताह तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोके बैठी रही। सोमवार को अतिक्रमण हटाए जाने की तैयारी कर इसकी मुनादी कराने के बाद आधे अधूरे तैयारी के साथ पालिका अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुँचे । अतिक्रमण वाले दुकानो को हटाए जाने की कार्यवाही होने के चलते संबंधित दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर मौके से नदारद हो गए थे । पालिका जेसीबी लेकर मौके पर पहुँची थी लेकिन दुकानो को जमीदोंज करने की बजाय जगह से हटाकर खानापूर्ति कर मौके से लौट आई । अब फिर दुकानदारो को जगह से हटाए जाने के बाद अतिक्रमणकारियो को संबंधित दुकानो को दो दिन के भीतर हटाए जाने कहा है।

आधी अधूरी कार्यवाही से बढ़ रहा रोष

शहर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने अभियान माह भर से अटका पड़ा है। माह भर मे अतिक्रमणकारी दुकानदारो को नोटिस प्रक्रिया कर दुकानें हटाने निर्देश दिए थे। कार्यवाही के लिए मौके पर पहुँचा अमला विरोध के बाद छोटे मोट ठेलो खोमचो को जप्त कर मौके से लौट अया । इसके बाद अतिक्रमण कारियो को नोटिस भेज दुकाने हटाए जाने के निर्देश दिए गए । नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद पालिका जेसीबी खराब होने का हवाला देकर दो सप्ताह तक कार्यवाही से बचते रही। सोमवार को अतिक्रमण हटाने राजस्व औरपुलिस अमले को भी मौके पर बुलाया गया । लेकिन मौके पर जेसीबी लेकर पहुँची पालिका टीम आधी अधूरी कार्यवाही कर दो घंटे मे वापस लौट आई । इसके चलते सोमवार को भी अतिक्रमण की कार्यवाही नही हो पाई ।

फिर दिया समय, डीजल भी खत्म

सोमवार को लालबहादुर क्लब के सामने रखे अवैध दुकानो को हटाने, जप्त करने की बजाय पालिका अमला दुकानो को पलटाने मे लगा रहा । दुकानो को जगह से हटाकर संबंधितो को दुकान और सामान दो दिन मे ले जाने कहा है दो दिन बाद फिर से दुकानो को जप्त करने की कार्यवाही होगी । कार्यवाही के दौरान पहुँचा पालिका का जेसीबी एक घंटे में ही बंद पड़ गया। बताया गया कि उसमे डीजल खत्म हो गया । आसपास के पेट्रोल पंप में डीजल नही मिलने से कई दुकानो को पालिका कर्मचारियो ने मशक्कत के बाद पलटाया । अब दो दिन बार फिर से कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया गया है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!