कलेक्ट्रेट पहुँच बैगा समुदाय के लोगो ने सड़क, पानी, बिजली उपलब्ध कराने सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुँच बैगा समुदाय के लोगो ने सड़क, पानी, बिजली उपलब्ध कराने सौंपा ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुँच बैगा समुदाय के लोगो ने सड़क, पानी, बिजली उपलब्ध कराने सौंपा ज्ञापन

खैरागढ़ । जिले के ग्राम पंचायत गर्रा के बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम कोहका सोरी के बैगा समुदाय के लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुँच गांव विभिन्न निर्माण कार्यों और सुविधा उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को बड़ी संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुँचे बैगासमुदाय के महिलाओ और पुरूर्षो ने कोहकासोरी मे पक्की सड़क का निर्माण कराए जाने, बैगा समुदाय के रहवासी इलाके मे हैंडपंप खनन कराने, बैगा समुदाय के लोगो को वनपटटा प्रदान करने और कोहकासोरी मे बिजली लाइन उपलब्ध कराए जाने की मांग की। बैगा समुदाय के केवल सिंह, पेम सिंह, लगतू, दुखराम, दलीचंद, अमरसिंग, अघनू, तुलसीराम बलराम हूरसिंह सेमसिंह आदि ने बताया कि गर्रा मे 70 से अधिक बैगा समुदाय के लोगो की आवाजाही के लिए पक्की सड़क नही है जिससे आवाजाही मे परेशानी उठानी पड़ रही है। हैंडपंप नही होने से समुदाय की महिलाओ को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। निवासरत 17 परिवारो के जीवन यापन के लिए अब तक वनपटटा नही मिल पाया है। जिससे परिवार चलाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। दस वर्षों से अधिक समय से वार्ड 4 मे लाइन नही होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे बैगा समुदाय के लोगो को मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है। समुदाय के लोगो ने इस दौरान कलेक्टर्स परिसर मे ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक यशोदा वर्मा से भी मुलाकात कर परेशानी बताई। जिस पर विधायक वर्मा ने कलेक्टर और डीएफओ से मौके पर ही बात की समुदाय विशेष केलोगो के ज्ञापनो पर त्वरित कार्यवाही कर समुदाय को राहत देने के निर्देश दिए ।
