आपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडई

यूरिया डीएपी की कमी से बिफरे किसानो ने कलेक्टर से लगाई गुहार

विधायक यशोदा की अगुवाई मे कलेक्ट्रेट पहुँच सौंपा ज्ञापन

Khabar Khairagariya

यूरिया डीएपी की कमी से बिफरे किसानो ने कलेक्टर से लगाई गुहार

विधायक यशोदा की अगुवाई मे कलेक्ट्रेट पहुँच सौंपा ज्ञापन

खैरागढ़। खरीफ सीजन की शुरुआत मे खाद संकट से जूझ रहे किसानो ने कलेक्ट्रेट पहुँच खाद उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा । विधायक यशोदा वर्मा की अगुवाई मे कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग । बड़ी संख्या मे मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे भोरमपूर सेवा सहकारी समिति अंतर्गत आने वाले भोरमपूर, जोरातराई, मदनपुर, चिंगली, सिंधौरी और कुकुरमुड़ा समिति के चंदैनी, डूंडा और कुकुरमुड़ा के किसानों ने बताया कि बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन सहकारी समितियों में खाद नहीं मिलने सेखेती-किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं. किसानों ने ज्ञापन में बताया कि समितियों से पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध नही होने किसानो को एन बुआई के पहले खाद संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संबंधित सहकारी समितियों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण और वितरण कराने की मांग की ।

खाद के लिए भटकना पड़ रहा — विधायक

विधायक यशोदा वर्मा ने किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि खरीफ सीजन के दौरान खाद की कमी से क्षेत्र के किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए परेशान होना चिंता का विषय है। प्रशासन को तत्काल भोरमपुर और कुकुरमुड़ा क्षेत्र की सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर, संतोष वर्मा, हिमाचल राजपूत, गोलू, पाल, डाकेश्वर वर्मा, दिनेश वर्मा, झूलपु वर्मा, खेमराज वर्मा, रामकिशुन वर्मा, मोतीलाल, कौशल, उपेंद्र वर्मा, मीना राम वर्मा, श्याम वर्मा, भारत वर्मा, पहलाद वर्मा, जगत वर्मा, गमलेश्वर वर्मा, पुरसोत्तम वर्मा, रामनाथ वर्मा, राजेश वर्मा, नरेश वर्मा, रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!