लिफ्ट के बहाने युवती से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, साल्हेवारा थाना का मामला बाइक भी जप्त

लिफ्ट के बहाने युवती से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, साल्हेवारा थाना का मामला बाइक भी जप्त
खैरागढ़ ! लिफ्ट देने के बहाने युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी को शिकायत के बाद जिले की साल्हेवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है! पीड़ित युवती ने 10 जून को मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 08 जून को दोपहर के समय मनरेगा काम में फोटो खिंचाने अपने घर से अकेली पैदल चूल्हा खोदरा के जंगल तालाब जा रही थी रास्ते में प्रेम लाल साहू के खेत के पास पहुंची थी उसी समय ग्राम देवपुराघाट का सिरताज खान अपने साथी के साथ मोटर सायकल में आया और कहा जा रही हो पूछने पर मनरेगा काम में फोटो खिचाने चूल्हा खोदरा जंगल जा रही हु बताने पर सिरताज और उसका साथी हम लोग भी वही जा रहे है चलो साथ मोटर सायकल से छोड़ देंगे कह कर अपने मोटर सायकल में प्रार्थिया को बैठा कर ले जा रहे थे कि दोपहर करीब 03/ 15 बजे प्रतीप तिलगाम के खेत के पास बांधाटोला मे मोटर सायकल को रोक कर सिरताज खान और उसके साथी ने मिलकर प्रार्थिया को अनुसूचित जनजाति की महिला है जानते हुए उसे बेइज्जत करने के नियत से हाथ बाह को पकड़ कर छेड़खानी की ! पीड़िता द्वारा मौके पर शोरगुल मचाने पर आरोपी सिरताज और उसका साथी मोटर सायकल को छोड़ कर जंगल में भाग गए। मामले में साल्हेवारा थाना में धारा 74, 75(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 3(1)(11) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सिरताज खान और रितेश मारकंडे को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपीयो ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल सी जी 08 डब्ल्यू 1488 को जप्त किया गया आरोपी रितेश मारकंडे की पहचान कार्यवाही प्रार्थिया से कार्यपालिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष कराया गया। अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज शनिवार को आरोपी सिरताज खान पिता मुनीम खान उम्र 29 साल और रितेश मारकंडे पिता संतोष मारकंडे उम्र 18 साल 09 माह दोनों निवासी देवपुरा घाट थाना साल्हेवारा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

