आपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईजुर्मपुलिस

स्कॉर्पियो में पहुंचे चोरों ने आधी रात बस स्टैंड में खड़ी बसों से चुराई 300 लीटर डीजल

Khabar Khairagariya

स्कॉर्पियो में पहुंचे चोरों ने आधी रात बस स्टैंड में खड़ी बसों से चुराई 300 लीटर डीजल

पुलिस गश्त पर उठे सवाल 

 

खैरागढ़! शहर के बस स्टैंड में रात में खड़ी होने वाली बसों से अज्ञात आरोपियों द्वारा हजारों रुपए के डीजल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है! शनिवार देर रात हुई चोरी की घटना में लगभग आधा दर्जन खड़ी यात्री बसो से 300 लीटर से अधिक डीजल चोरी किए जाने की शिकायत बस संचालकों की ओर से बसों का संचालन देखने वाले मुंशी संघ ने स्थानीय थाने में की है! शनिवार देर रात हुई घटना की जानकारी देते ज्ञापन सौंपने वालों ने बताया कि शनिवार को रात में बस स्टैंड में हाल्ट हुई बसों में लोधी ट्रेवल्स, न्यू लोधी ट्रेवल्स, लक्ष्मी ट्रेवल्स, शिव साईं कृपा ट्रेवल्स की पांच बसों से अज्ञात चोरों ने 300 लीटर से अधिक डीजल चुरा लिया! रविवार सुबह बसों से निकाले गए डीजल के गिरे होने और बसों की खाली टंकियों की जांच के बाद चोरी का खुलासा हुआ! बसों में कार्यरत कर्मियों ने इसकी जानकारी बस मालिकों को दी फिर पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई! शहर के बस स्टैंड में रोजाना दर्जन भर से अधिक यात्री बसे रुकती है! इसमें राजनांदगांव कवर्धा डोंगरगढ़, दुर्ग, रायपुर, धमधा की ओर चलने वाली बसे शामिल है! पहली बार बस स्टैंड में हाल्ट होने वाली बसों से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी करने की यह पहली घटना है! जिसके चलते रविवार को दिनभर हड़कंप मच गया है!

स्कॉर्पियो से पहुंचे आरोपी डब्बों में भर ले गए डीजल

बसों से डीजल चोरी की बस स्टैंड में पहली बार हुई घटना के बाद बस संचालकों ने इसकी बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच पड़ताल कराई तो कैमरो में अज्ञात चोरों की करतूत दर्ज हुई है! फुटेज में अज्ञात चोर बड़े बड़े डीजल केन डब्बे लेकर स्कॉर्पियो वाहन से बस स्टैंड पहुंचे थे ! अंधेरे का फायदा उठा कर चोरों ने भरे टंकियों वाले बसों को निशाना बना कर टंकियों से डीजल चुरा लिया और छुई खदान की ओर फरार हो गए! रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है! दूसरी ओर जिला मुख्यालय के एक मात्र बस स्टैंड में डीजल चोरी की घटना से पुलिस के रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहा है!


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!